सामान्य प्रश्न

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-FAQ

यीशु महोत्सव 2033 क्या है?

यीशु महोत्सव 2033 (जे सी 2033) प्रभु यीशु मसीह के मृतकों में से जी उठने के 2000 वें वर्ष को मनाने का दर्शन है। यह एक विश्वव्यापी कार्यक्रम है जिसे ईस्टर 2033 को हर देश और हर जान समूह के बीच आयोजित किया जाना है।

हमारा दर्शन है कि प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का सुसमाचार हर देश, जाति, जन समूह, और भाषा के लोग सुनें। कोई भी इस समाचार से वंचित न रहे। जो बात 2033 को अन्य ईस्टर उत्सवों से अलग करती है वो है सुसमाचार का प्रचार, विश्वासियों के अंदर अपने पड़ोसियों, सहकर्मियों, मित्रों, और यहाँ तक की अनजाने लोगों के साथ अपने मसीही विश्वास को बांटने का आनंद। मसीह को जानने की अपार संपत्ति को बांटने पर जोर दिया जायेगा।

2033 क्यों?

यीशु के अस्तित्व का ऐतिहासिक महत्त्व और यह तथ्य कि वह मृतकों में से जी उठा समय की व्याख्या से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं।  

बाइबल के विद्वान और इतिहासकार   इस विषय पर अलग-अलग विचार रखते हैं। इस बात को जानना 100% संभव है कि यीशु मसीह का पुनरुत्थान 33 ईश्वी में हुआ। एकता को ध्यान में रखते हुए तथा परंपरा का पालन करते हुए हमने 2033 के प्रतीकात्मक तिथि को चुना है।

एक और मसीही कार्यक्रम?

ईस्टर २०३३ का दो हजारवाँ महोत्सव बहुत सारी बातों के पूरा होने को दर्शाता है। इसे केवल एक ऐसी घटना या परियोजना के रूप में नहीं देखा जा सकता जिसके बाद हम सबकुछ बंद करके चले जाएं और फिर एक हजार साल बाद ये सब फिर से करें। नहीं, जो कुछ भी १७ अप्रैल २०३३ के पहले, दौरान और बाद में होना है वो सब इस तारीख से जुड़ा हुआ है।  

और यदि यह उत्सव मनाने का एक पूरा सीजन बन गया तो क्या कहेंगे? प्रार्थना आंदोलन, सुसमाचार प्रचार, वचन की शिक्षा, कलीसिया एकता आंदोलन, दया की सेवकाई, तथा परमेश्वर के प्रेम के वास्तविक प्रदर्शन के रूप में इस प्रकार सामुदायिक सेवा के अनेक कार्य को क्या कहेंगे?

हमारी पुरे दिल से यही इच्छा है की ये सब गतिविधियां कलीसियाओं और पहले से कार्यरत आंदोलनों के साथ सहभागिता में आगे बढ़ेंगी।

 

क्या आप यह कहना चाहते हैं कि यीशु 2033 में वापस आएगा ?

परमेश्वर सर्वोच्च है और केवल वही जनता है कि यीशु कब वापस आएगा। हम इस महोत्सव को किसी भी रीति से उसके दूसरे आगमन के साथ नहीं जोड़ रहे हैं।   यीशु तब आएगा जब स्वर्गिक पिता परमेश्वर इसका निर्णय लेगा और हमें इसकी जानकारी नहीं दी गयी है की ऐसा कब होगा (मरकुस 13:32)

आप किस प्रकार की एकता की बात कर रहे हैं ?

सभी का स्वागत है। हम एक आनंदमय महोत्सव चाहते हैं जिसमे समस्त पृष्ठभूमियों के मसीही तथा परमेश्वर के समस्त खोजी आराधना करने और उत्सव मनाने में सुविधा महसूस कर सकें। हम धर्मवैज्ञानिक नहीं बल्कि आत्मिक एकता को बढ़ावा देना चाहते हैं। हम विविधता में एकता पर विश्वास रखते हैं।

मैं इसमें कैसे शामिल हो सकता हूँ?

प्रार्थना के द्वारा :

हम विश्वास करते हैं कि प्रार्थना के द्वारा हम पर्वतों को हटा सकते हैं। प्रार्थना के द्वारा ही हम परमेश्वर की आत्मा से जुड़ते हैं और यह आश्वासन प्राप्त करते हैं कि उसके द्वारा सब कुछ संभव है। हम जेसी2033 आंदोलन के लिए प्रार्थना के महत्त्व को स्वीकारते हैं और प्रार्थनाओं का स्वागत करते हैं। इस उदीयमान दर्शन के लिए हमारे साथ प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद। होने पाए कि यह दर्शन परमेश्वर के प्रेम और उसके पुनरुत्थान के परिवर्तनकारी समर्थ को प्रकट करते हुए आगे बढ़ता जाये।

दान के द्वारा:

समस्त देशों में इस महान महोत्सव का आयोजन करने के लिए हमें आर्थिक मदद की आवश्यकता है। आप किस प्रकार दान दे सकते हैं यह जानने के लिए "दान दीजिये" बटन दबाएँ। Donations